बिहार से जुड़ा मोदी पर हमले की साजिश का तार, गिरफ्तार नक्‍सली से मिला सुराग

by Mahima Bhatnagar
Modi

पटना। पीएम मोदी एक ऐसी शख्सियत बन गए हैं, जिनके चाहने वाले भी कई हैं, और नफरत करने वाले भी बहुत लोग हैं। लेकिन उन्हें जान से मारने की सोचना… अपने में ही डराने वाली बात है। बिहार से एक ऐसे ही मामले की जानकारी मिली, जहां पीएम मोदी को मारने की साजिश रची जा रही थी। बिहार के मुंगेर से बुधवार (20-06-18) देर रात एक कुख्यात नक्सली अभिमनयु यादव उर्फ राजेंद्र को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि, इसके तार पीएम मोदी पर हमले की साजिश से जुड़े हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: मैट्रिक बोर्ड: कबाड़ी के पास मिली गायब हुईं की 42 हजार कॉपियां, जांच में जुटी पुलिस

15 दिनों से एनआइए रख रही थी नजर

पीएम पर हमला करने वाले उमेश का घर कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र में है, मामले की जांच में जुटी एनआइए टीम ने बताया कि वो पिछले 15 दिनों से उस पर नजर रख रही थी। इस बात का पता लगाने के लिए की वो इस हमले को किस तरह अंजाम देने की सोच रहा है। लेकिन वो इससे पहले हमले को अंजाम देता, उससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वरना कुछ बड़ा हादसा हो सकता था।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस प्रभारी ने किया बीजेपी सरकार पर हमला, बिहार के लोगों से किया ये वादा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 7 जून को महाराष्ट्र के नागपुर से भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में पुलिस ने चार बड़े नक्सलियों को गिरफ्तार किया था, जिनसे पूछताछ के दौरान पुलिस को उमेश का पता चला था। जिसके बाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई थी, और जांच में जुट गई थी।

इसे भी पढ़ें: तीन महीने बाद इस मामले पर खुली नीतीश सरकार की आंख, दिए जांच के आदेश