मैग्जीन के कवर फोटो पर छाएगी बॉलीवुड की ये खूबसूरत हसिनाएं

by Upasana Verma
alia bhatt

फ़ैशन मैगजीन वोग इंडिया के नवंबर माह इशू के कवर पेज पर अभिनेत्री आलिया भट्ट, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और अभिनेत्री कैटरीना कैफ बोल्ड और ग्लैम अवतार में नज़र आएंगी। इसके साथ-साथ अभिनेता रणवीर सिंह भी अपने स्टाइल और फ़ैशन कोशेंट को मैगजीन के कवर पेज पर प्रदर्शित करते हुए नज़र आएंगे। अभिनेत्री आलिया भट्ट, अभिनेता कैटरीना कैफ और वोग मैगजीन ने इस फोटोशूट की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट हेंडल पर शेयर की। इस मैगजीन में अभिनेत्री आलिया भट्ट , अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता रणवीर सिंह की कवर स्टोरी भी पब्लिश होगी। यह फोटोशूट स्टाइलिस्ट अनईता श्रोफ़ अदाजनिया द्वारा स्टाइल किया गया है।

इसे भी पढ़ें: राधिका आप्टे का हॉट फोटोशूट सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

मरमेड अभिनेत्री आलिया भट्ट:

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने वोग मैगजीन नवंबर इशू के लिए अंडरवॉटर फोटोशूट कराया है। अभिनेत्री इस लुक में काल्म, पोइज़ मरमेड के अवतार में नज़र आ रही है। शेयर की गयी तस्वीरों में अभिनेत्री आलिया भट्ट मेटैलिक गोल्ड तथा ब्लू शाइनी मोनिकिनी में नज़र आ रही है।

 

View this post on Instagram

 

?

A post shared by Alia ? (@aliaabhatt) on

Source: Instagram

अभिनेत्री आलिया भट्ट अन्य तस्वीर में फ्लोर लेंथ नीयोन ग्रीन ड्रेस विथ वी-शेप डीप नेक लाइन और ब्लू ऑफ शोल्डर ड्रेस में नज़र आ रही है। अभिनेत्री आलिया भट्ट का यह फोटोशूट जे डब्लू मेरियट, मुंबई में शूट किया गया है। इस शूट के लिए अभिनेत्री आलिया भट्ट का मेकअप पुनीत बी सैनी द्वारा किया गया है तथा यह फोटोशूट फॉटोग्राफर सुमेर वर्मा द्वारा शूट किया गया है।

इसे भी पढ़ें: सारा अली खान बनी फ़ैशन मैगजीन ग्रेजिया की कवर गर्ल

स्मोकी कैटरीना कैफ :

अभिनेत्री कैटरीना कैफ वोग मैगजीन के कवर पर स्मोकी और बोल्ड अवतार में नज़र आएंगी। अभिनेत्री कैटरीना कैफ इस मैगजीन के शूट में बोल्ड मेकअप में नज़र आ रही है तथा मेसी, वेवी और ओपेन हैयरस्टाइल को अपनाया है।

Source: Instagram

अभिनेत्री कैटरीना कैफ इस मैगजीन के कवर पेज पर रेड वाईनल जेकेट में नज़र आ रही है। अभिनेत्री इस मैगजीन के इनसाइड तस्वीरों में नीयोन ग्रीन फ्लोर लेंथ विद डार्क ग्रीन फ्रील गाउन और नीयोन पिंक विथ मेटलीक गोल्ड नी लेंथ जाकेट में नज़र आ रही है। इस शूट के लिए अभिनेत्री का मेकअप आर्टिस्ट डेनियल बौएर ने किया है तथा यह फोटोशूट फॉटोग्राफर ग्रेग स्वलेस द्वारा शूट किया गया है। इसके अलावा अभिनेत्री कैटरीना कैफ अपनी कवर स्टोरी में अपनी नयी ब्युटि लाइन के ब्युटि के बारें में भी बात करेंगी।

इसे भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय बच्चन ने मनाया अपना 46 वां बर्थडे,सोशल मीडिया पर शेयर की बर्थडे पोस्ट

ग्लैमरस अनुष्का शर्मा :   

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा वोग मैगजीन के कवर पर ग्लैमरस अवतार में नज़र आएंगी। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा कवर पेज पर डार्क पिंक वन शोल्डर थाई हाई स्लिट फ्लोर लेंथ गाउन में नज़र आ रही है जिसे अभिनेत्री ने गोल्ड नेकलेस और बीज कलर की हाई हील्स के साथ पेयरअप किया है।

 

View this post on Instagram

 

@vogueindia

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

Source: Instagram

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी अनय तस्वीरों में लेसी ब्रालेट क्रॉप टॉप और डेनिम मिनी स्कर्ट विथ पिंक फ्रील में नज़र आ रही है जिसे अभिनेत्री ने डेनिम जेकेट के साथ पेयरअप किया है। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी कवर स्टोरी में अपने हाई फ़ैशन कोशेट और स्टाइल के बारें में भी बात करेंगी। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का मेकअप, आर्टिस्ट सुभाष वागल द्वारा किया गया है तथा यह फोटोशूट फोटोग्राफर तरुण विश्व द्वारा शूट किया गया है।

इसे भी पढ़ें: ‘द स्काई इज पिंक’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़, इस किरदार में नज़र आएंगे प्रियंका और फरहान अख्तर

फाईरी रणवीर सिंह :

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को उनके बोल्ड फ़ैशन और उनके हाई स्टाइल कोशेंट के लिए जाना जाता है। अभिनेता रणवीर सिंह वोग मैगजीन के फोटोशूट में फाईरी के साथ-साथ केंडिड अवतार में नज़र आएंगे।

 

View this post on Instagram

 

U spin me right round baby Right round Like a record baby Right round round round @vogueindia

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

Source: Instagram

अभिनेता रणवीर सिंह मैगजीन के कवर पेज पर हाल्फ फ्रंट ओपन स्नेक प्रिंट शर्ट में फाईरी लुक में नज़र आएंगे। वोग इंडिया मैगजीन ने अभिनेता की अन्य इनसाइड तस्वीरें भी शेयर की है। इस शूट के लिए अभिनेता का मेकअप, आर्टिस्ट महादेव नायक द्वारा किया गया है।