मां की साड़ी में श्री देवी लग रही थीं जाह्नवी कपूर, देखें तस्वीरें

by TrendingNews Desk
तस्वीरें

कुछ तस्वीरें और यादें जेहन में हमेशा के लिए कैंद हो जाती हैं। ऐसी ही एक तस्वीर है श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की जो याद दिला गई उनकी मां श्रीदेवी की। मौका था 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के वितरण का। बोनी कपूर अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी की दोनों बेटियों जाह्वनी कपूर और खुशी कपूर के साथ इस समाहोर में हिस्सा लेने पहुंचे थे। समारोह में एक बार तो जाह्नवी देखकर उनकी मां श्रीदेवी याद आ गईं। दरअसल इसकी वजह थी जाह्नवी की साड़ी। इस साड़ी में जाह्नवी बिल्कुल अपनी मां श्रीदेवी की तरह दिख रही थीं। खास यह कि दिवंगत अभिनेत्री को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है और उनका परिवार इस पुरस्कार को लेने यहां पहुंचा था।

यह भी पढ़ें-बिहारियों का मजाक उड़ाना नहीं आया पसंद, डूडल बनाकर दिखाई बिहारी प्रतिभा

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी ने अपनी मां को इस दिन खास तोहफा दिया। जाह्नवी ने समारोह में अपनी मां की खास साड़ी पहनी थी। आपको बता दें कि श्रीदेवी की इस साड़ी को डिजायन किया था मशहूर डिजायन मनीष मल्होत्रा ने। श्रीदेवी ने यह साड़ी साल 2012 में साउथ के स्टार रामचरण की शादी में पहनी थी। खुद मनीष मल्होत्रा ने सोशल साइट पर जाह्नवी की तस्वीर शेयर करते हुए यह बात बतलाई। छह साल पुरानी कांजीवरम साड़ी में जाह्नवी श्रीदेवी की छाया लग रही थीं। जाह्नवी की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई है। पुरस्कार वितरण समारोह में श्रीदेवी के पति बोनी कपूर और उनकी दोनों बेटियां काफी भावुक भी नजर आ रही थीं। जाह्नवी अपने पिता का ख्याल उसी तरह रखती नजर आईं जैसे कभी श्रीदेवी रखा करती थीं।

यह भी पढ़ें-‘102 Not Out’ अमिताभ, ऋषि का दमदार अभिनय, पर कहानी ठहरी हुई

अवार्ड समारोह में श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी ने साउथ इंडियन स्टाइल का ट्रेडिशनल ड्रेस पहना था। आपको बता दें कि मशहूर अदाकारा श्रीदेवी का निधन इसी साल 26 फरवरी को दुबई में हो गया था। श्रीदेवी दुबई में एक पारिवारिक फंक्शन में हिस्सा लेने आई थीं। वह अपने होटल के कमरे के बाथटब में मृत पायी गई थीं। श्रीदेवी 4 साल की उम्र से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बन गई थीं। 50 साल के अपने करियर में श्रीदेवी ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। श्रीदेवी देश की पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाती थीं।