दीपिका का छपाक का लुक हुआ लीक

by Mahima Bhatnagar
deepika padukon

नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण इन दिनों छपाक की शूटिंग कर रही हैं। जहां से आए दिन उनकी तस्वीरें शेयर हो रही हैं। पिछले दिनों भी दिल्ली में शूटिंग  के समय एक तस्वीर वायरल हुई। अब उनकी एक और तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में दीपिका ब्लू शर्ट में नजर आ रही हैं। फोटो में दीपिका एसिड अटैक सर्वाइवर के लुक में हैं।

इसे भी पढ़ें: दिव्या भारती की मर्डर मिस्ट्री… आज भी एक कहानी

ओपन हेयर, मिडिल पार्टिशन और जले हुए चेहरे के साथ स्पॉट हुईं दीपिका तस्वीर में मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

इसे भी पढ़ें: 2019 लोकसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी की यूपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट

दीपिका का जब फर्स्ट लुक सामने आया था तो फैंस और तमाम बॉलीवुड सेलेब्स एक्ट्रेस के लुक को देखकर चकित हो गए थे। दीपिका को जब दिल्ली में स्पॉट किया गया, तो एक बार को फैंस भी उन्हें नहीं पहचान पाए थे।

बता दें, दीपिका पादुकोण एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी से प्रेरित मूवी छपाक में काम कर रही हैं। फिल्म में दीपिका के करेक्टर का नाम मालती है। ये रोल दीपिका के करियर का सबसे चुनौतीभरा रोल है। छपाक शादी के बाद दीपिका का पहला प्रोजेक्ट है। अभी तक दीपिका के जो भी लुक सामने आए हैं उनमें दीपिका नॉन ग्लैमरस अवतार में दिखी हैं।

इसे भी पढ़ें: मनोज तिवारी के साथ सपना ने किया नाश्ता और अब करेंगी कांग्रेस ज्वाइन!