दिल्लीवालों की बढ़ी मुश्किलें, 3700 बसों पर लगा ब्रेक, हड़ताल पर बैठे डीटीसी कर्मचारी

by Mahima Bhatnagar

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बसों से सफर करने वालों के लिए बुरी खबर है। आज उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि आज डीटीसी के कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए हैं। आज करीब 3700 बसों की रफ्तार पर ब्रैक लगेगा। जिसके कारण सार्वजनिक परिवहन बसों पर निर्भर रहने वाले यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: इंडोनेशिया में हुआ प्लेन क्रैश, 188 यात्री लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

बता दें कि, ये हड़ताल बीते 30 साल में सबसे बड़ी हड़ताल होगी। दावा किया जा रहा है कि बीते कई दिनों से चल रही डीटीसी कर्मचारियों की ये हड़ताल आज सबसे विराट रूप लेने जा रही है।

ये हैं हड़ताल की मांगें:

1. वेतन कटौती का सर्कुलर तुरंत वापस लिया जाए।

2. समान काम समान वेतन लागू किया जाए।

3. डीटीसी में बसों के बेड़े को बढ़ाया जाए, जन परिवहन का निजीकरण बंद हो।

कर्मचारियों के कानूनी अधिकारों का डीटीसी प्रबंधन और दिल्ली सरकार द्वारा लगातार हनन किया जा रहा है। कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी करते हुए और दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्णय का गलत तरीके से हवाला देते हुए डीटीसी प्रबंधन ने पिछले 21 अगस्त को वेतन कटौती का सर्कुलर जारी किया था।

इसे भी पढ़ें: 2019 लोकसभा चुनाव: दिल्ली में अमित शाह से मिलेंगे नीतीश कुमार, सीट बंटवारे पर होगा मंथन

5 लाख लोग रोजाना ही सफर करते हैं

दिल्ली की डीटीसी बसों की अगर बात की जाए तो इन बसों में लगभग 5 लाख लोग रोजाना सफर करते हैं। अब अगर डीटीसी बसों की रफ्तार थम गई तो दिल्ली में काफी परेशानी देखने को मिल सकती है। ऐसे में सरकार को इन कर्मचारियों से बात करके इस समस्या का समाधान निकालना चाहिए। जिससे दिल्ली की बसों में सफर करने वालों को किसी तरह की परेशानी ना हों।

इसे भी पढ़ें: CBI केस: सुप्रीम कोर्ट में संग्राम, सड़क पर सियासत!