पाक का पकड़ा गया झूठ, F-16 विमान का मलबा जिसे भारत ने मार गिराया

by Mahima Bhatnagar
f16 plane

नई दिल्ली। भारतीय सीमा में घुसे जिस पाकिस्तानी विमान को भारत ने मार गिराया था, उसका मलवा POK में मिला है। इस विमान को भारतीय वायुसेना के मिग 21 ने मार गिराया था। जिसकी पुष्टी भारत सरकार पहले ही कर चुकी थी। लेकिन पाकिस्तान इस बात को नकार रहा है।

इसे भी पढ़ें: इन देशों ने दिया आतंकी मसूद अजहर को ब्लैकलिस्ट करने का प्रस्ताव

पाकिस्तान का झूठ

पाकिस्तान जिस मलवे को भारत के विमान को बता रहा है, दरअसल वो भारतीय विमान का है ही नहीं। क्योंकि, उसमें F110 इंजन है, जो F16 विमान में लगाया जाता है। इससे साबित होता है कि, जिस विमान पाकिस्तान भारत को बता रहा है, वो भारत का है ही नहीं है। वो विमान पाकिस्तान का है जिसे उसने अमेरिका से खरीदा था।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर के बडगाम में क्रैश हुआ वायुसेना का विमान, 2 की मौत

हैरानी की बात तो यह कि कल पाकिस्तान यह दावा किया था कि उसने भारत के दो विमान मार गिराए थे, लेकिन बाद में वह पलट गया। दूसरा क्रैश हुआ विमान भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का ही था। जिसका मलबा अब सामने आया है।

भारतीय वायु सेना ने की पुष्टि…

यहां तक की भारतीय वायु सेना ने भी F 16 के मलबे की पुष्टि की है। वायु सेना की ओर से F 16 के इंजन की कुछ तस्वीरें जारी की हैं जो मलबे से मिलती जुलती है। मलबे के पास पाकिस्तानी ऑफिसर भी खड़े दिखे हैं जो नॉर्दन लाइट इनफेंट्री से है।

इसे भी पढ़ें: Loc पर घिरा पाक, भारत ने तबाह की 5 चौकियां

पाकिस्तानी मीडिया का भी झूठ बेनकाब…

मलबे के इस फोटो को पाकिस्तानी मीडिया ने दिखाया था और कहा था कि यह विमान भारत का है। लेकिन अब उनका झूठ बेनकाब हो चुका है। भारतीय वायु सेना ने F 16 का मलबा कन्फर्म किया है। कई पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल ने भी इस फोटो को दिखाया था।

इसे भी पढ़ें: एयर स्ट्राइक पर सरकार का बयान- ना सेना, ना सिविलियन सिर्फ आतंकी हैं टारगेट

झूठ पर झूठ बोलता रहा पाकिस्तान…

पाकिस्तान अपनी नाकामी छिपाने के लिए झूठ पर झूठ बोलता रहा। पाकिस्तानी सेना के मेजर जनरल आसिफ गफूर ने यह कहा कि उन्होंने दो भारतीय विमान मार गिराए हैं। एक विमान पाकिस्तानी सीमा में गिरा तो एक विमान भारतीय सीमा में गिरा। लेकिन शाम होते-होते आसिफ गफूर ने यूटर्न ले लिया। उन्होंने कहा कि हमने केवल एक विमान गिराया। जो मिग था। वहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी दो विमान गिराने की बात कही थी। जो गलत साबित हुई।