बर्थडे स्पेशल: शर्टलेस से लेकर सुपरस्टार बनने तक का सलमान का सफर

by Mahima Bhatnagar
Salman-khan

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दबंग खान का आज 54वां जन्मदिन है। जिसको लेकर सलमान के फैंस काफी एक्साइटेड दिखाई दिए। उन्होंने सलमान को सोशल मीडिया पर बर्थडे की बधाई दी। क्योंकि आज उनके मोस्ट फेवरेट स्टार का जो बर्थडे है। सलमान खान ऐसे एक्टर हैं जो हर किसी की पसंद हैं। उनकी मूवी हो या फिर बिग बॉस में विकेंड के वार में आना उनके फैंस उनकी कोई भी झलक कभी भी मिस नहीं करते हैं।

इसे भी पढ़ें: 66 वां राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड: ये एक्टर बने बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss13: कंटेस्टेंट पर भड़के सलमान, शो छोड़ने की कही बात

सलमान ने बॉलीवुड में देखे कई उतार चढ़ाव

सलमान खान आज जिस मुकाम पर पहुंचे हैं, उसके लिए उन्होंने अपनी जिंदगी के कई ऐसे पड़ावों को पार करना पड़ा जिसने उनकी जिंदगी बदल दी। आज उन्हें लोग दबंग खान, चुलबुल पांडे, भाईजान और भी कई नामों से जानते हैं। उनके फैंस उनकी झलक पाने के लिए घंटों-घंटों भर उनके घर के बाहर खड़े रहते हैं, ताकि उन्हें एक बार उनकी झलक देखने को मिल जाए।

इसे भी पढ़ें: बिग बॉस 13 में चली रोमांस की हवा, वीडियो वायरल

शर्टलेस सलमान लोगों को काफी पसंद

सलमान खान ने बॉलीवुड में शर्ट उतारने के कल्चर को शुरू किया था। लेकिन उनके इस कल्चर के बाद लोग सलमान को हमेशा बिना शर्ट के पसंद करने लगे। जिसके बाद से ज्यादातर हर मूवी में सलमान बिना शर्ट के नजर आने लगे।

 

View this post on Instagram

 

Work in progress…

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

ओ-ओ जाने जाना, दबंग, टाइगर जिंदा है और मैने प्यार किया इन सभी में वो बिना शर्ट के नजर आए। उनकी बॉडी ने तो फीमेल फैंस का दिल ही जीत लिया।

सलमान का ब्रेसलेट

samlan

अपने स्टाइल के अलावा सलमान अपने ब्रेसलेट के लिए भी लोकप्रिय हैं और ये सलमान की पहचान बना हुआ है। सलमान को ये गिफ्ट उनके पिता ने दिया था। वे इसे अपने लिए काफी लकी मानते हैं। यही कारण है कि वे हमेशा इस ब्रेसलेट को पहने रहते हैं। सलमान के कई फैंस भी इस ब्रेसलेट को खरीद चुके हैं और ये सलमान की पर्सनैलिटी का अहम हिस्सा बन चुका है।

आज भाईजान का जन्मदिन है और उनके जन्मदिन पर उन्हें एक खास तोहफा मिला है वो है उनकी बहन अर्पिता के बेबी गर्ल होने का। जी हां सलमान खान एक बार फिर माम बन गए हैं। जन्मदिन पर इतना खास तोहफा उन्हें पूरी जिंदगी याद रहेगा। हमारी टीम की ओर से भी सलमान खान को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई।