दुनिया की तीसरी भरोसेमंद सरकार है मोदी सरकार: सर्वे

by TrendingNews Desk
नरेन्द्र मोदी

मोदी सरकार पर देश की 73 प्रतिशत जनता को भरोसा है और भरोसे के मामले में नरेंद्र मोदी सरकार दुनिया में तीसरे नंबर पर है। जी हां, वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने हाल ही में किये गये अपने सर्वे में यह बात कही है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने दुनिया में भरोसेमंद सरकारों की सूची तैयार की है। इस सूची में स्विट्जरलैंड पहले जबकि इंडोनेशिया की शिकार दूसरे नंबर है। केंद्र की मोदी सरकार को इस सूची में तीसरा स्थान हासिल हुआ है। सर्वे की माने तो, 82 फीसदी स्विस नागरिकों ने अपनी सरकार पर भरोसा कायम रखा है वहीं इंडोनेशिया की सरकार पर भी 82 प्रतिशत जनता ने अपना भरोसा जताया है। भारत की बात की जाए तो देश में 73 फीसदी लोग ऐसे हैं जो अपनी सरकार पर मजबूती से भरोसा करते हैं।

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जे पी नड्डा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर यह सूची साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और कहा कि सर्वेक्षण के नतीजे दर्शाते हैं कि देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्‍व में सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें – राहुल गांधी की ताजपोशी की तैयारी, जल्द हो सकता है ऐलान

आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को अमेरिका की क्रेडिट एजेंसी मूडीज ने भी कहा था नोटबंदी और जीएसटी का भारतीय अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक असर पड़ा है। मूडीज ने देश की रेटिंग में सुधार कर इसे बीएए-3 से बीएए-2 कर दी है। इससे पहले भारत ने विश्व की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रिपोर्ट 2018 में 30 अंको की शानदार उछाल प्राप्त की थी।

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की यह रिपोर्ट ऐसे समय आया है जब गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं। हालांकि इससे पहले मूडीज की रेटिंग पर पहले जमकर शोर मचा था।