आरबीआई ने जारी की 100 के नए नोट की पहली तस्वीर

by Mahima Bhatnagar

नई दिल्ली। आरबीआई ने 200, 50 के बाद अब 100 रूपये का नया नोट जारी कर दिया है। इस नए नोट का रंग बैंगनी रखा गया है। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी बयान के मुताबिक, इस नए नोट के पिछले हिस्से पर गुजरात के पाटन जिले में स्थित रानी की वावा का चित्र होगा। ‘रानी की वाव’ एक स्टेपवेल है, नोट पर इसके चित्र को उकेरकर भारत की विरासत को दिखाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: 20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल मानसून सत्र, सरकार को ऐसे घेरेगा विपक्ष

इस नोट के डिजाइन को पुराने नोट के आस-पास ही रखा हुआ है। जिसका डाइमेंशन 66mm X 142mm है। साथ ही साथ आरबीआई ने कहा है कि, इस नए नोट के साथ पुराने नोट भी चलते रहेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, जैसे ही इस नए नोट को मार्किट में लाया जाएगा उसकी सप्लाई में तेजी बढ़ जाएगी।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड: खाई में गिरी बस, 14 की मौत, कई घायल

ये हैं फीचर:

  • नोट के सामने वाले भाग में ये फीचर जोड़े गए हैं।
  • इसमें देवनागरी में 100 लिखा हुआ है।
  • नोट के केंद्र में महात्मा गांधी की तस्वीर है।
  • छोटे अक्षरों में ‘RBI’, ‘भारत’, ‘India’ और ‘100’ लिखा हुआ है।

इसे भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा हादसा: प्रशासन के ऊपर लटकी सवालों की तलवार, पहले से ही थी इस बात की जानकारी