2019 चुनाव: कांग्रेस की तरफ से जारी हुई उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट, अब तक इतने नाम तय

by Mahima Bhatnagar
rahul gandhi

नई दिल्ली। 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारी काफी तेजी से शुरू हो दई है। कांग्रेस ने अपने चुनावी रैली करना भी शुरू कर दिया है। साथ ही साथ उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी है। अब तक कांग्रेस ने 137 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगा दी है। सोमवार को कांग्रेस की तरफ से जारी की गई लिस्ट में पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश,ओडिशा,  तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, असम और लक्षद्वीप के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: 2019 लोकसभा चुनाव: इस मुद्दे पर गुस्साईं मायावती

सूची में इन लोगों के नाम शामिल

पार्टी ने मधु यशकी गौड़ को निजामाबाद तेलंगाना, एन उत्तम कुमार रेड्डी को नलगोंडा से तो वहीं अभिजीत मुखर्जी ने जंगमपुर पश्चिम बंगाल से और अधीर रंजन चौधरी बेरहमपुर से प्रत्याशी बनाया है। इसके साथ ही पार्टी ने आंध्र प्रदेश से 22, असम 5, ओडिशा 6,  तेलंगाना 8, उत्तर प्रदेश 3, पश्चिम बंगाल 11 और लक्षद्वीप से 1 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है।

इसे भी पढ़ें: गोवा सीएम का हुआ निधन, इस बीमारी से थे पीड़ित

पार्टी ने इसके साथ ही ओडिशा और आंध्र प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने  ओडिशा के लिए 36 जबकि आंध्र प्रदेश के 132 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। ओडिशा में 147, जबकि आंध्र प्रदेश में 175 विधानसभा सीटें हैं।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान को अमेरिका ने दिया जोर का झटका

गौरतलब है कि 17वीं लोकसभा के लिए चुनाव 11 अप्रैल से शुरू होंगे और 19 मई को खत्म होंगे। 543 लोकसभा सीटों के लिए मतदान सात चरणों में होंगे। इसके साथ ही चार राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होंगे। ये चार राज्य हैं- ओडिशा, आंध्र प्रदेथ, सिक्कम और अरुणांचल प्रदेश। इन राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे भी लोकसभा चुनाव के साथ ही 23 मई को आएंगे।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के सीजीओ कॉम्प्लेक्स में दिखा आग का तांडव, कई लोग घायल