म.प्र में कुछ महीने पहले बना पुल बहा, केंद्रीय मंत्री ने किया था उद्धाटन

by Mahima Bhatnagar

नई दिल्ली। देश के कई हिस्से ऐसे हैं जहां इन दिनों पुल गिरने की खबर सामने आई हैं। इस बार पुल गिरने की खबर म.प्र से सामने आई है। म.प्र के शिवपुरी जिले की पोहरी तहसील में करोड़ों की लागत से कूनो नदी पर बना पुल पहली बारिश में ही बह गया। मिली जानकारी के अनुसार, ये पुल करीब 7 करोड़ की लागत से तैयार किया गया था।

इसे भी पढ़ें: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, कीमत 90 के पार

गौर करने वाली बात है कि, कुछ दिन पहले ही करोड़ों रुपए की लागत से बने इस पुल का उद्धाटन केंद्रीय मंत्री ने किया था। उद्धाटन के कुछ दिन बाद ही पुल गिर गया। जिसके बाद विकास के दावे करने वाली म.प्र सरकार कटघरे में खड़ी हो गई है।

इसे भी पढ़ें: भारत बंद: मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी, कही ये बात

यह पुल खरवाया और इंदुर्खी गांव को जोड़ता था, इस पुल की मांग ग्रामीण लंबे समय से कर रहे थे जो जिले में हुई तेज बारिश के चलते भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। इस पुल में हो रहे भ्रष्टाचार की शिकायत भाजपा विधायक प्रह्लाद भारती ने की थी, लेकिन सत्तारुढ़ पार्टी के विधायक होने के बावजूद उनकी बात नहीं सुनी गई।

इसे भी पढ़ें: भारत बंद: तेल कीमतों को लेकर रामलीला मैदान में कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-सोनिया धरने पर

स्थानीय विधायक को जब पुल के घटिया निर्माण की जानकारी मिली तो उन्होंने न केवल इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों को की, बल्कि विधानसभा में भी सवाल उठाया। बावजूद इसके इंजीनियरों की टीम ने मौके पर पहुंच कर खानापूर्ति कर काम को अंजाम दिया।