15 जनवरी को बिहार में कांग्रेस करेगी दही-चूड़ा का आयोजन, महागठबंधन के इन प्रमुख नेताओं को मिला न्योता

by Mahima Bhatnagar
dhai chura

नई दिल्ली। बिहार में मंगलवार को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इस पर्व की शुरूआत सुबह स्नान के साथ होती है, उसके बाद सभी लोग मिलकर दही-चुड़ा खाते हैं। जिसका आयोजन कई जगह पर बहुत जोरों-शोरो से होता है। एक ऐसा ही आयोजन किया जा रहा है, कांग्रेस की ओर से, जिसमें कई लोगों के शामिल होने की संभावना है। जैसे- तेजस्वी यादव, जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाह, शरद यादव , मुकेश सहनी सहित अन्य लोगों को शामिल किया गया है।

इसे भी पढ़ें: जानिए कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या करें दान

बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने आमंत्रण दिया है। सदाकत आश्रम में पूर्वाह्न 11 बजे से भोज होगा। प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने बताया कि दही-चुड़ा भोज में महागठबंधन के सभी घटक दल के नेता शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली से बिहार जा रही इस ट्रेन में पड़ी डकैती, लाखों का माल के लेकर भागे बदमाश

रालोसपा का भोज आज

रालोसपा (ललन गुट) का दही-चुड़ा भोज सोमवार को होगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन पासवान ने पार्टी कार्यालय बी, 33 राजवंशी नगर में भोज रखा है। भोज में एनडीए घटक दलों के नेता के शामिल होने की संभावना है। विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह व विधायक सुधांशु शेखर भी शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें: सवर्ण आरक्षण को लेकर अमित शाह ने संसद में दिए इतने संकेत

राजद में नहीं होगा दही- चूड़ा के भोज

राजद सुप्रीमो की होली और मकर संक्रांति जैसा पर्व हमेशा चर्चा में रहता है। इस दिन राबड़ी देवी खुद अपनी निगरानी में आयोजन का पूरा प्रबंध देखती हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। बताया जा रहा है कि इस बार राजद में मकर संक्रांति के मौके पर दही- चूड़ा का भोज नहीं होगा। राजद सूत्रों ने बताया कि पार्टी सुप्रीमो के जेल में रहने के कारण इस बार राजद की ओर से आयोजन नहीं किया जा रहा है।