लालू परिवार को झटका,मॉल के निर्माण पर तत्काल प्रभाव से लगी रोक

by TrendingNews Desk

लालू प्रसाद और उनके परिवार को केंद्रीय पर्यावरण विभाग के तगड़ा झटका लगा है| केंद्र सरकार के पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने पटना के बेली रोड पर सगुना मोड़ के पाल बन रहे चर्चित मॉल के निर्माण पर तत्काल प्रभआव से रोक लगा दी है| 750 करोड़ की लागत से 115 कट्ठा जमीन में लालू प्रसाद के पुत्र उपमुख्यंत्री तेजस्वी यादव का बन रहा बिहार का ये सबेस बड़ा मॉल है|
इससे पहले बीजेपी दफ्तर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा, स्टेट इन्वायरमेंट इंपेक्ट एसेसमेंट अथारिटी (सिया) की स्वीकृति लिए बिना मॉल का निर्माण कार्य शुरू कराने पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु मंत्रालय ने तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य बंद करने और यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। मोदी ने कहा कि अब सिया भी दोबारा इसका निर्माण शुरू करने की अनुमति नहीं दे सकता है। दोबारा निर्माण कार्य शुरू कराने की अनुमति सिर्फ भारत सरकार ही दे सकती है।
मोदी ने कहा कि 7.66 लाख वर्ग फीट में यह मॉल बन रहा है। पर्यावरण संरक्षण अधिनियम,1986 के तहत दो लाख वर्ग फीट से अधिक निर्माण के लिए सिया की अनुमति जरूरी है।