एनडीए से उपेंद्र कुशवाहा की जल्द होगी एग्जिट, सीट शेयरिंग का नया फॉर्मूला तय!

by Mahima Bhatnagar

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए एनडीए में चल रही सीट शेयरिंग को लेकर चल रही खींचतान अभ खत्म होती नजर आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एनडीए ने सीट शेयरिंग का नया फॉर्मूला तैयार कर लिया है। साथ ही खबर है कि उपेंद्र कुशवाह की जल्द एनडीए से छुट्टी हो सकती है। यानि, अब एनडीए बगैर कुशवाह के चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में है।

इसे भी पढ़ें: आज बिहार दौरे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, इन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

जानकारी के मुताबिक बिहार में भाजपा और जदयू तय सीटों के मुताबिक 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा को छह सीटें दी जाएंगी। इस प्रस्तावित फॉर्मूले के मुताबिक आरएलएपी को एनडीए से बाहर जाना होगा।

इसे भी पढ़ें: महिला के पेट में मिला चूड़ी, कंगन सेफ्टी पिन और मंगलसूत्र

कुशवाहा ने एनडीए के दो सीटों को ठुकराया

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी, रालोसपा ने अभी अपना रूख साफ नहीं किया है कि वो क्या करेंगे? लेकिन, अब उनके महागठबंधन में जाने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। शरद यादव से मुलाकात के बाद रालोसपा ने नई रणनीति तैयार की है जिसके तहत अब कुशवाहा की पार्टी महागठबंधन का हिस्सा हो सकती है। बता दें कि एनडीए ने उपेंद्र कुशवाहा के सामने दो सीटों का प्रस्ताव रखा था, जिसे कुशवाहा ने पहले ही ठुकरा दिया था।

इसे भी पढ़ें: ये लड़की पीती है लड़को का खून, बॉयफ्रेंड इस तरह करता है इच्छा पूरी