पांच दिनों से हो रही बारिश से मुंबई बेहाल, लोगों का हुआ ये हाल

by Mahima Bhatnagar

मुंबई। मुंबई में बीते पांच दिनों से हो रही लगातार तेज बारिश ने लोगों के जीवन को कठिन बना दिया है। वहां के लोग ना ही काम पर पहुंच पा रहे हैं, और ना ही आसानी से अपनी जरूरत की चीजों का इंतजाम कर पा रहे हैं। यहां हर चप्पे-चप्पे पर जलभराव हो रहा है। हालांकि मंगलवार रात से कई इलाकों में बारिश थमी हुई है, इसके बावजूद लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें: बुराड़ी कांड का एक और राज आया बाहर, पढ़ें यहां

ट्रेन की रफ्तार पर लगा ब्रेक

मुंबई की जान लोकल ट्रेन भी जलभराव के कारण ट्रैक पर दोड़ नहीं पा रही है। वहीं दूसरी ओर मुंबई से बाहर जाने वाली कई एक्सप्रेस और मेल ट्रेन रद्द कर दी गई है। वसई, नालासोपारा और विरार के ट्रैक पर टेस्ट किया जा रहा है। लेकिन जलभराव होने के कारण ट्रेन चल नहीं पा रही है।

इसे भी पढ़ें: हेयर कट कराते हुए नम हुई सोनाली की आंखें, तस्वीरें हुईं वायरल

सड़कों का हाल-बेहाल

मुंबई में रेलवे के अलावा सड़कों का हाल भी काफी बेकार है। जगह-जगह पानी भरने के कारण लंबा ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। मंगलवार रात से इस रूट पर कई गाड़ियां फंसी हुई है। जिसके कारण लोगों को अपनी रात जाम में ही बितानी पड़ी।

इसे भी पढ़ें: मुंबई: खस्ताहाल सड़क ने ली मासूम की जान, पढ़कर रो पड़ेंगे आप

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई का मौसम जस का तस बना रहेगा। अभी मुंबईवालों को बारिश से कोई भी राहत मिलती दिख नहीं रही है।