ऑस्कर : इंडिया की एक फिल्म ने जीता अवॉर्ड

by Mahima Bhatnagar
oscar

नई दिल्ली। 2019 में हुए ऑस्कर में इस बार भारत ने बाजी मार ली है। पीरियड जैसे टैबू पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ”पीरियड इंड ऑफ सेंटेंस” ने 91वें एकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट डॉक्यूमेंटी का अवॉर्ड जीता है। फिल्म की कहानी, सब्जेक्ट और स्टारकास्ट भारतीय है। ये डॉक्यूमेंट्री उत्तर प्रदेश के हापुड़ में रहने वाली लड़कियों के जीवन पर बनी है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे आज भी हमारे समाज में गांवों में पीरियड्स को लेकर शरम और डर है। माहवारी जैसे अहम मुद्दे को लेकर लोगों के बीच जागरुकता की कमी है।

इसे भी पढ़ें: यादों में जिंदा है हवा-हवाई

ये डॉक्यूमेंट्री 25 मिनट की है। फिल्म की एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा हैं। वे इस डॉक्यूमेंट्री मेकिंग से जुड़ी इकलौती भारतीय हैं। इसे Rayka Zehtabchi ने डायरेक्ट किया है। ऑस्कर अवॉर्ड जीतने के बाद गुनीत मोंगा बेहद एक्साइटेड हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा-” हम जीत गए, इस दुनिया की हर लड़की, तुम सब देवी हो। अगर जन्नत सुन रही है।”

इसके अलावा एक बयान जारी कर गुनीत मोंगा ने कहा- ”थैंक्यू एकेडमी इस बड़े सम्मान के लिए और LA के ऑकवुड स्कूल से यूपी के काथीकेरा तक की युवा लड़कियों के प्रयासों को मान्यता देने के लिए हम आपको धन्यवाद देते हैं। पीरियड्स सामान्य हैं और किसी भी तरह से वे हमें कुछ भी हासिल करने से नहीं रोकते हैं। पीरियड एक वाक्य का अंत है लेकिन एक लड़की की शिक्षा का नहीं।”

इसे भी पढ़ें: वेलेंटाइन डे पर इस तरह करें अपने पार्टनर को इंप्रेस

”मैं शुक्रगुजार हूं कि मेलिस्सा और रायका के साथ मिलकर ये सपना साकार हुआ। इस बड़े सपने का समर्थन करने के लिए स्टेसी शेर और लिसा टैक का शुक्रिया। नेटफ्लिक्स का धन्यवाद। लड़कियों को और ताकत मिले…मैं चाहती हूं कि हर लड़की ये जाने कि हर एक लड़की देवी है। अब हमारे पास ऑस्कर है, चलो अब दुनिया बदलते हैं। ”

इसे भी पढ़े: कब्र से निकाला सोना ही सोना, दंग रह गए अधिकारी