कुत्ता भौंकने के विवाद में पिता और पुत्री की हत्या

by TrendingNews Desk

मधुबनी में पिता और पुत्री की हत्या कर दी गयी| मामला जिले के भच्छी उत्तरवारी टोले का है जहां कुत्ता भौंकने के विवाद में दो परिवारों के बीच झगड़ा हो गया| इस झगड़े से गुस्साए एक परिवार के लोगों ने दोनों की धारदार हथियार से हत्या कर दी| घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर को घेर लिया और आग लगा दी| सूचना के बाद पहुंची पुलिस पर भीड़ ने हमला कर दिया। आरोपित ने अपने बचाव के लिए घर के अंदर से फायरिंग भी की। घटना का कारण आरोपित के भौंक रहे कुत्ते पर रोड़ा फेंकना बताया जा रहा है। पुलिस रिकॉर्ड में आरोपित आपराधिक प्रवृत्ति का है।
बताया गया कि मृतक की बेटी खेत से लौट रही थी। इसी दौरान हत्यारोपी का कुत्ता उसे देखकर भौंकने लगा। आरती ने कुत्ते पर रोड़ा फेंक दिया। इससे नाराज आरोपी ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। वहां पहुंचे उसके पिता भोला मुखिया को भी मार डाला। हमले में एक अन्य भी घायल है। घटना को लेकर तनाव व आक्रोश है।