इमरजेंसी: पीएम ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा-सत्तासुख के लिए देश को बनाया जेलखाना

by Mahima Bhatnagar

मुंबई। इमरजेंसी के बारे में हम सबने पड़ा है, अपने बड़ो से सुना है। उसे सुनकर एक ही बात समझ आती है कि जब इमरजेंसी स्थिति पैदा हुई थी तो लोगों को कितनी मुसीबतों का सामना करना पड़ा था। आज उसी इमरजेंसीको 43 साल पूरे हो गए हैं और बीजेपी सरकार इस दिन को पूरे देशभर में काला दिवस के तौर पर बना रही है।

इसे भी पढ़ें: बिना नाम लिए नीतीश ने साधा इस पार्टी पर निशाना, कही ये बात

इमरजेंसी को किया याद

इसी मुद्दे को लेकर पीएम मोदी ने मुंबई में कार्यकर्ताओं के बीच इस स्थिति को छेड़ा। उन्होंने कहा कि हर साल इमरजेंसी को याद किया जाता है, देश के इतिहास के लिए ये एक काला दिन है। इसे सिर्फ कांग्रेस और उसकी सरकार का विरोध करने के लिए नहीं मनाया जाता।

 t;

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक: खतरें में पड़ी गठबंधन की सरकार, गिरने के लगे कयास!

युवाओं को होना चाहिए इमरजेंसी का ज्ञान

उन्होंने आगे कहा कि, हम इस दिन को हर साल इसलिए याद करते हैं, ताकि देशवासी और हम दोनों इस दिन घटने वाली घटनाओं को कभी नहीं भूल पाए। लोकतंत्र को सचेत रखने के लिए इमरजेंसी को याद करना जरूरी है। पीएम ने कहा कि इमरजेंसी के बारे में हम तो बखूबी जानते हैं, लेकिन हमारी युवा पीढ़ी इससे बिल्कुल अंजान है, उन्हें इसके बारे में बताना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: मानसून ने दी बिहार में दस्तक, 48 घंटों के भीतर इन राज्यों में भी हो सकती है बारिश

अपने आपको हमेशा बचाती है कांग्रेस पार्टी

पीएम ने कहा कि, इमरजेंसी के दौरान गणमान्य राजनेताओं को जेलखाने में डाल दिया गया था। सत्ता के लिए अपनी ही पार्टी को तबाह कर दिया था। न्यायपालिका को भी डराया गया था। उन्होंने कहा जब भी कांग्रेस को उनकी सत्ता जाने का डर सताने लगता है तो वो इसी रूख को अपनाती है, और अपने आपको बचाती है।

इसे भी पढ़ें: मैट्रिक बोर्ड के आज घोषित होंगे नतीजे, इन वेबसाइट पर करें चेक