फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभाएंगे विक्की कौशल, लुक हुआ आउट

by Mahima Bhatnagar
vicky kaushal

‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ एक्टर विक्की कौशल फिर से आर्मी की वर्दी के दिखाये देंगे। इस बार अभिनेता विक्की कौशल भारत के प्रथम फ़ील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभायेंगे। फ़ील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ जिनका पूरा नाम सैम होरमुसजी फ्रामजी जमशेदी मानेकशॉ की पुण्यतिथि (27जून) पर अभिनेता विक्की कौशल का लुक आउट किया गया। इस फिल्म और फिल्म में अभिनेता विक्की कौशल के लुक की जानकारी विक्की कौशल तथा मेघना गुलज़ार द्वारा ट्विटर और इंस्टाग्राम आकउंट पर दी गयी। इस तस्वीर में विक्की कौशल का लुक और चेहरे के भाव हूबहू फ़ील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ से मेल खाते हैं।

इसे भी पढ़ें: अर्जुन कपूर ने मलाइका संग शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी ,कही बड़ी बात

बॉलीवुड अभिनेता ने फोटो शेयर करते हुआ लिखा की “मैं बहुत सम्मानित भावुक और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ की मुझे एक निडर देश-भक्त भारत के पहले फ़ील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ  की जीवनी को प्रकट करने का मौका मिला।”

सैम मानेकशॉ का जन्म 3 अप्रैल 1914 को अमृतसर पंजाब में हुआ था। सैम मानेकशॉ हमेशा से ही निडर और बहादुर थे जिससे लोग इन्हे ‘सैम बहादुर’ भी बुलाते थे। सैम मानेकशॉ को द्वितीय विश्व युद्ध में अपनी बहादुरी दिखाने के लिए मिलिट्री क्रॉस से भी नवाजा जा चुका है। सैम मानेकशॉ ने अपने मिलिट्री करियर में इंडो-पाक युद्ध 1947, इंडो-पाक युद्ध 1971, इंडो चीन युद्ध में अपनी अहम भूमिका निभाई। इंडो-पाक युद्ध 1971 के बाद ही बांग्लादेश का जन्म हुआ जिसे इस युद्ध के पहले ईस्ट पाकिस्तान कहा जाता था। इस दौरान सैम मानेकशॉ चीफ़ ऑफ़ आर्मी स्टाफ थे।

इसे भी पढ़ें: फानी तूफान बना लोगों के लिए आफत

जनवरी 1973 में सैम मानेकशॉ को फ़ाइव स्टार रैंक फ़ील्ड मार्शल के लिए प्रमोट किया गया। सैम मानेकशॉ को पद्मा विभूषण और पद्मा भूषण अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है जो की क्रमश द्वितीय तथा तृतीय सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार हैं। सैम मानेकशॉ का निधन 27 जून 2008 को हुआ। फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन की बहुत सारी घटनाएँ और कहानियाँ है जो इस फिल्म में दर्शाई जाएँगी।

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की यह फिल्म ‘सैम’ मेघना गुलज़ार द्वारा डायरेक्ट और रोन्नी स्क्रूवाला द्वारा प्रोडूस की जाएगी। यह फिल्म ‘सैम’ 2021 में रिलीज़ होने की सम्भावना है। इस फिल्म अलावा विक्की कौशल फिल्म ‘भूत पार्ट वन’ और ‘सरदार उधम सिंह’ की बायोपिक में नज़र आयेंगे।