यूपी-उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, बिहार में बाढ़ के हालात

by Mahima Bhatnagar

नई दिल्ली। गर्मी की तपीश से लोग इतने परेशान हो गए हैं कि वो अब बारिश होने की बात करते हैं। लेकिन बादल है कि बरसने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों के भीतर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। वहीं उत्तराखंड में भी भारी बारिश होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: एसी कोच में सफर करने वालों की जेब पर पड़ेगा असर, इतना बढ़ सकता किराया

कोसी नदी उफान पर

जहां एकतरफ लोग बारिश ना होने से परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर बिहार में कोसी नदी उफान पर है, जिसके कारण करीब तीस हजार की आबादी बाढ़ से घिर गई है। बाढ़ से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेजी से चल रहा है, ताकि वहां के आसपास के लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाए।

इसे भी पढ़ें: 2019 लोकसभा चुनाव: ममता के गढ़ में हुंकार भरेंगे मोदी, 22 सीटों पर टिकी नजर

प्रशासन नहीं है सर्तक

आपको बता दें कि, बिहार में हर साल कई इलाकों तेजी बारिश के कारण बाढ़ के हालात पैदा हो जाते हैं, लेकिन प्रशासन फिर भी हाथ पर हाथ रखे बैठा रहता है। वो मदद के लिए हाथ तब बढ़ाता है जब लोगों की जान को खतरा पैदा हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: पासपोर्ट वेरिफिकेशन करने पहुंचे दारोगा, महिला पत्रकार से कही ये बात, हुआ सस्पेंड

पिछले साल भी बिहार में बाढ़ के हालात देखने को मिले थे, जिसके कारण कई लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा, और कई लोगों को घर से बेघर होना पड़ा। फिलहाल अभी राहत कार्य जारी है और लोगों सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का कार्य किया जा रहा है।