मुजफ्फरपुर मामले के मुख्य आरोपी ब्रेजश ठाकुर का महिलाओं ने किया ये हाल

by Mahima Bhatnagar

पटना। मुजफ्फरपुर मामले ने पूरे देश में सनसनी मचा रखी है। हर कोई इसी मामले के बारे में चर्चा करता दिखाई देता है। आए दिन इस मामले में नए खुलासे होते रहते हैं। लेकिन इस बार कोई खुलासा नहीं हुआ है बल्कि इस कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर पर हमला हुआ है। हैरानी की बार नहीं हैं, उनपर किसी ने जानलेवा हमला नहीं किया है, बल्कि कुछ महिलाओं ने ब्रजेश पर स्याही फेंकी और मुंह काला किया है।

इसे भी पढ़ें: आरक्षण को लेकर दलितों का भारत बंद कैंसिल, लेकिन देशभर में प्रदर्शन रहेगा जारी

यह वाक्या उस समय हुआ जब ब्रजेश को पेशी के लिए कोर्ट ले जाया जा रहा था। उसी समय कुछ महिलाओं ने ब्रजेश के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। महिलाओं ने उसी समय उसके ऊपर स्याही फेंकी और मुंह काला किया। ब्रजेश ठाकुर के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा इतना ज्यादा था कि उन्होंने उसे वहां से जाने ही नहीं दिया। जिसके बाद पुलिस को कड़ी सुरक्षा के बीच ब्रजेश ठाकुर को कोर्ट में पेश करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर कांड: मंजू वर्मा ने इस्तीफा देने के बाद दिया यह बयान

आपको बता दें कि, मुजफ्फरपुर कांड में मंत्री मंजू वर्मा के पति पर मुजफ्फपुर बालिका गृह मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर से कथित संबंध के आरोप लग रहे थे। जिसके कारण मंजू वर्मा को अपनी कुर्सी से हाथ धोना पड़ा।