हैवानियत: 12 साल की लड़की के साथ 22 लोगों ने 7 महीने तक किया रेप

by Mahima Bhatnagar

नई दिल्ली। ‘सोच बदलो देश अपने आप बदलेगा’ यह बात आपने कई लोगों के मुंह से सुनी होगी। लेकिन किसी को इस पर अमल करते हुए देखा है? क्योंकि कुछ बदले या ना बदले लोगों की सोच कभी नहीं बदल सकती वो भी लड़कियों को लेकर। आज भी हमारे देश की लड़कियां रेप जैसे दुष्क्रम का शिकार हो रही है। आए दिन न्यूजपेपर, न्यूज चैनल पर यही खबर देखने को मिलती है।

इसे भी पढ़ें: … नहीं रही मशहूर एक्ट्रेस रीता भादुड़ी, इस बीमारी से थी पीड़ित

22 लोगों ने किया 7 महीने तक रेप

रेप का एक मामला सामने आया है चेन्नई के अयानवरम इलाके से, जहां 12 साल की मासूम बच्ची के साथ 22 लोगों ने 7 महीने तक रेप किया। हैरान करने वाली बात यह है कि रेप करने वाले हैवानों में अपार्टमेंट में तैनात सिक्योरिटी गार्ड, लिफ्ट ऑपरेटर, प्लंबर और यहां तक कि रोज पानी की सप्लाई करने वाला भी शामिल था।

इसे भी पढ़ें: आरजेडी ने इस तरह बनाया बीजेपी-जेडीयू को निशाना

मिली जानकारी के मुताबिक, यह लोग नाबालिग बच्ची को नशीला पदार्थ खिलाकर फिर उसके साथ हैवानियत का खेल खेला करते थे। एक दिन बच्ची ने अपनी मां और बहन को इस बारे में बताया कि वो लोग मुझे रोज कुछ खाने के लिए देते थे जिसके बाद में बेहोश हो जाती थी। जैसे ही मुझे होश आता था, तो मेरे पूरे बदन में दर्द होता था। आरोपी सिर्फ उसके साथ रेप ही नहीं करते थे बल्कि उसकी अश्लील वीडियो भी बनाते थे, और उसे धमकाते थे कि वो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।

इसे भी पढ़ें: सावन का महत्व: क्या करें, क्या ना करें

उसने इससे तंग आकर आखिरकार सारी बात अपनी मां को बताई जिसके बाद उसकी मां ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और सारे आरोपियों को गिरफ्तार करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें: यूपी-उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, बिहार में बाढ़ के हालात