इस जगह से लड़ेंगी प्रियंका चुनाव, राहुल इस सीट को बनाएंगे अपना टारगेट

by Mahima Bhatnagar
rahul gandhi and priyanka

नई दिल्ली। प्रियंका गांधी जबसे कांग्रेस की महासचिव बनी है, तबसे राजनीति में एक अलग हवा चलने लगी है। इसके चलते अनेकों प्रकार की चर्चाएं हवा में उड़ रही हैं। किसी का कहना है कि, प्रियंका गांधी अगली पीएम बनने वाली हैं तो किसी का कहना है कि, वो इस जगह से चुनाव लड़ने वाली हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रियंका गांधी की एंट्री योगी के लिए बन सकती है सबसे बड़ी चुनौती

चर्चा है कि, प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के अमेठी से चुनाव लड़ सकती है। वहीं राहुल गांधी छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ सकते हैं।एक बड़ी चर्चा यह भी है कि राहुल गांधी फरवरी के पहले पखवाड़े में किसी दिन संगम में डुबकी लगाएंगे और कांग्रेस के ब्राह्मण कार्ड को एक बार फिर मजबूती देंगे।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव, प्रियंका गांधी को कांग्रेस में मिली ये गद्दी

बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने संगम किनारे एक बड़ी जगह पार्टी के प्रचार के लिए ले रखी है। एक बार फिर साफ कर दें कि इन तमाम चर्चाओं की कोई पुष्टि आधिकारिक तौर पर न तो पार्टी कर रही है ना ही कोई बड़ा नेता। ऐसे में इन चर्चाओं में कुछ सच्चाई और कुछ कयासबाजी दोनों हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी ने किया सुभाष चंद्र बोस संग्रहालय का उद्धाटन