कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव, प्रियंका गांधी को कांग्रेस में मिली ये गद्दी

by Mahima Bhatnagar
priyanka gandhi

नई दिल्ली। 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियां हर तरफ चल रही हैं। हर कोई पार्टी चुनाव की तैयारियों में अपनी जी जान लगा रही है। वहीं कांग्रेस ने इस माहौल में एक ऐसा ट्रंप कार्ड फेंका है जिसने सबको हिला कर रख दिया है। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी अब आधिकारिक तौर पर राजनीति में आ गई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया है। प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है, प्रियंका फरवरी के पहले सप्ताह में अपनी जिम्मेदारी को संभालेंगी।

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी ने किया सुभाष चंद्र बोस संग्रहालय का उद्धाटन

आपको बता दें कि, पिछले काफी समय से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग थी कि, प्रियंका गांधी को राजनीति में आना चाहिए, जिसे अब पूरा किया गया है। प्रियंका प्रियंका गांधी इससे पहले भी रायबरेली और अमेठी में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के लिए प्रचार प्रसार करती रही हैं।

इसे भी पढ़ें: इस कुत्ते की रोड ट्रिप के हैं लोग फैन, वीडियो वायरल

गौरतलब है कि 2019 का लोकसभा चुनाव काफी निर्णायक होने वाला है, इसमें उत्तर प्रदेश की भूमिका काफी अहम है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के साथ आने से समीकरण पूरा बदल गया था, दोनों पार्टियों ने कांग्रेस को गठबंधन में शामिल नहीं किया था।

इसे भी पढ़ें: इस तरह की चप्पल देखकर हैरान हो जाएंगे आप, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश