दिल्ली मेट्रो स्टेशन के पास बर्गर खाने से युवक हुआ बीमार, मैनेजर गिरफ्तार

by TrendingNews Desk
दिल्ली मेट्रो

दिल्ली के कनॉट प्लेस में राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के पास एक नामी अमेरिकी फास्ट फूड चेन के आउटलेट बर्गर किंग के बर्गर से प्लास्टिक का टुकड़ा निकलने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के पास एक पैसेंजर ने भूख लगने पर एक आउटलेट से बर्गर खरीदकर खाया। आरोप है कि उसमें प्लास्टिक की कोई चीज थी। इससे उनके गले में घाव हो गया। प्लास्टिक का कुछ पार्ट उनके पेट में भी चला गया। पैसेंजर ने 100 नंबर पर कॉल की। पुलिस ने मामला दर्ज कर शिफ्ट मैनेजर को गिरफ्तारकर लिया।

यह भी पढ़ें-IPL: आज मुंबई व पंजाब के बीच ‘करो या मरो’ का मुकाबला

बताते चले कि 13 मई को राकेश कुमार नाम के एक शख्स ने आउटलेट से पनीर वेजी बर्गर खरीदा था। इस दौरान राकेश कुमार को बर्गर खाने के दौरान मुंह में किसी ठोस चीज का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने बर्गर का हिस्सा बाहर निकालकर देखा तो उसमें प्लास्टिक का टुकड़ा चिपका हुआ था। बाद में पता चला कि प्लास्टिक के टुकड़े से उनके गले का अंदरुनी हिस्सा हल्का सा कट गया है।

यह भी पढ़ें-मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, रेल मंत्री पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

राकेश ने इसकी शिकायत पुलिस से की जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें लेडी हॉर्डिग अस्पताल लेकर गई, डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी। वहीं फूड विशेषज्ञों के का कहना है कि, यह एक गंभीर मामला है। नामी-गिरामी कंपनियों के आउटलेट पर भी अगर इस तरह की लापरवाही होती है तो इसके लिए दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए।