शर्मसार घटना: मां बनी हैवान, सौतेल भाई से करवाया दुष्कर्म, निकाली आंखें, तेजाब से जलाया

by Mahima Bhatnagar

नई दिल्ली। दुष्कर्म एक ऐसा शब्द हो गया है जिसे सुनकर अब हैरानी भी नहीं होती। क्योंकि यह शब्द कानों में आए दिन सुनाई देता है। कभी दिल्ली में कोई लड़की हैवानों का शिकार बन जाती है, तो कभी कोई अपना उसकी इज्जत को तार-तार कर देता है। एक ऐसी ही घटना सामने आई है उत्तरी कश्मीर से जहां एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना घटी मां के एक इशारे पर नौ साल की बच्ची के साथ पहले उसके सौतेले भाई ने रेप किया उसके बाद उसके दोस्तों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। उसके बाद उसकी निर्ममता से हत्या कर दी।

इसे भी पढ़ें: एससी/ एसटी एक्ट को लेकर भारत बंद, बिहार में आगजनी-ट्रेनें रोकी, म.प्र में धारा 144 लागू

दुष्कर्म के बाद निकाली आंखें

जम्मू-कश्मीर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसकी आंखें निकाल ली थीं। जैसे ही उन्हें इस घटना की खबर मिली पुलिस ने उसकी सौतेली मां, सौतेले भाई समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें: सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर मनाया जाता है टीचर्स डे

24 अगस्त से लापता थी बच्ची

24 अगस्त को एक व्यक्ति ने पुलिस ने अपनी बच्ची के लापता होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी थी। उन्हें कुछ दिन पहले एक सुराग मिला था, जिस पर उन्होंने काम करना शुरू किया। जिसके बाद उन्हें जंगल में लड़की का शव मिला। तब एसडीपीओ और थाना प्रभारी ने शव की जांच कराई जिसमें पुष्टी हुई की वो वहीं लड़की है जो घर से लापता हुई थी।

टीम ने संदिग्ध लोगों और मृतका के मां-बाप व अन्य रिश्तेदारों से पूछताछ की। इस दौरान मृतका की सौतेली मां के बयान संदेहास्पद लगे। सख्ती से पूछताछ की तो उसने कबूला कि वह अपनी सौतन और उसके बच्चों से ईर्ष्या करती थी। इसलिए उसने बच्ची को दुष्कर्म के बाद मरवाया।

इसे भी पढ़ें: कोलकाता में गिरा माझेरहाट फ्लाईओवर, एक की मौत, बीजेपी ने की ममता के इस्तीफे की मांग