नहीं बजाया मनपंसद गाना तो मार दी गोली!

by TrendingNews Desk
बिहार
भोजपुर : आरा में फरमाइशी गीत ना बजाने पर एक शख्स ने दो लोगों को गोली मार दी। अब तक इस घटना के बारे में जिसने भी जाना है वो हैरान रह गया है। यह पूरा मामला एक शादी समारोह का है। आरा के बहोरनपुर ओपी क्षेत्र के सारंगपुर गांव में रविवार को एक बारात आई हुई थी। बारात में सभी लोग नाचने – गाने में मशगूल थे, लेकिन तभी गोलियों की आवाज सुनकर सभी सहम गए। दरअसल बारात के दुल्हन के घर पर पहुंचने के बाद दरवाजे पर पूजा की रस्में चल रही थी। इस दौरान बाराती नाच गाने में व्यस्त थे, तभी एक शख्स ने अपने मनपंसद गाने की फरमाइश की। लेकिन वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस फरमाइश का विरोध किया और गाना चलाने से मना कर दिया। इस बात से नाराज फरमाइश करने वाले शख्स ने तुरंत दो लोगों को गोली मार दी।
गोलीबारी के दौरान सोनू ततवा को सीने में तथा अंकित ततवा को पैर में गोली लग गई। ये दोनों शख्स बाराती में आए हुए थे। गोली की आवाज से शादी का पूरा माहौल दहशत में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि गोली चलाने वाले शख्स की पहचान कर ली गई है, जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।