बिहार के नायक जो हैं बॉलीवुड की शान…

by TrendingNews Desk
नायक

बिहार की धरती जन्मभूमि रही है ऐसे महान शख्सियतों की जिन्होंने अपनी प्रतिभा के बल पर देश-विदेश में बिहार का नाम रौशन किया है। अपनी इस कड़ी में biharmedia.com आपको रूबरू कराएगा कुछ ऐसी शख्सियतों से जिन्होंने कला की क्षेत्र में अपना योगदान देकर बिहार की धरती को गौरवान्वित महसूस करवाया है।

1-संजय मिश्रा

अभिनेता संजय मिश्रा अपनी बेहतरीन कॉमेडी की वजह से दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय हैं। उन्होंने अपने बॉलीवुड करिअर का आगाज 1995 में आई फिल्म ‘ओह डार्लिंग! ये है इंडिया’ से की थी। इसके अलावे उन्होंने फिल्म गोलमाल,धमाल,ऑल द बेस्ट आदि फिल्मों में बेहतरीन कॉमेडी की है।

2-इम्तियाज़ अली

बिहार के दरभंगा में जन्मे इम्तियाज़ अली बॉलीवुड में किसी परिचय के मोहताज़ नहीं हैं। उनकी गिनती बॉलीवुड के बड़े निर्देशकों में की जाती है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत छोटे परदे के निर्देशक के तौर पर की थी। उन्होंने जब वी मेट, रॉकस्टार, हाईवे, आदि बॉलीवुड की सफल फिल्मों को डायरेक्ट किया है।

यह भी पढ़ें-मधुमिता ने बढ़ाया मान, गूगल ने किया जॉब ऑफर

3-सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत का जन्म बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सुशांत बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों के दिल में जगह बना चुके हैं। उनकी सफल होने वाली फिल्मों में एमएस धोनी-दी अनटोल्ड स्टोरी, डिटेक्टिव ब्योमकेस बक्सि,शुद्ध देसी रोमांस, आदि फिल्मे प्रमुख हैं।

4-पंकज त्रिपाठी

बिहार के गोपालगंज में जन्में पंकज त्रिपाठी आज किसी परिचय के मोहताज़ नहीं हैं। हाल ही में उन्हें बेहतरीन अभिनय के लिए सम्मानित किया गया है। साल 2004 में उन्होंने फिल्म रन में एक छोटा सा किरदार निभाया था। आज वे 40 से भी अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।

5-अखिलेन्द्र मिश्रा

बिहार के सिवान में जन्में अखिलेन्द्र मिश्रा ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। नब्बे के दशक में उन्होंने दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले शो चंद्रकांता में क्रूर सिंह का किरदार निभा घर-घर लोकप्रियता हासिल कर ली थी। उन्होंने सरफ़रोश, गंगाजल, वीरगति, अपहरण जैसी बड़ी फिल्मों में अभिनय किया है।

यह भी पढ़ें-बिहारियों का मजाक उड़ाना नहीं आया पसंद, डूडल बनाकर दिखाई बिहारी प्रतिभा

6-शत्रुघ्न सिन्हा

सबसे पहले शुरुआत करते हैं ‘शॉटगन’ व ‘बिहारी बाबू’ के नाम से विख्यात शत्रुघ्न सिन्हा से। वे पहले बिहारी अभिनेता हैं, जिन्होंने बॉलीवुड का सफ़र तय किया था। वर्ष 1976 में फिल्म ‘कालीचरण’ करने के बाद वे बॉलीवुड के सुपरस्टार बन गए थे। उनकी कई हित फ़िल्में जैसे,जानी दुश्मन,नसीब,विश्वनाथ आज भी दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय हैं। वर्तमान में वे पटना साहिब से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद हैं।

7-प्रकाश झा

बिहार के चंपारण में जन्मे प्रकाश झा ऐसे फिल्मकार हैं, जो फिल्मों के माध्यम से सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों के जरिये लोगों से रूबरू होते हैं। उनकी फ़िल्में जैसे बन्दिश, मृत्युदंड, राजनीति, अपहरण, दामूल, गंगाजल, आरक्षण लोग खूब पसंद करते हैं।

8-मनोज वाजपेयी

अपनी संवाद अदायगी से बॉलीवुड में अलग पहचान बनाने वाले मनोज वाजपेयी आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। बिहार के पश्चिमी चंपारण के छोटे से गांव बेलवा से बॉलीवुड का सफ़र उनके लिए आसान नहीं था। बॉलीवुड में उनकी पहचान रामगोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी फ़िल्म ‘सत्या’ से बनी। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला।

यह भी पढ़ें-विश्व कप: 2019 की ‘विराट’ चुनौती

9-सोनाक्षी सिन्हा

अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की सफल अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने बॉलीवुड करिअर की शुरुआत अभिनेता सलमान खान के साथ फिल्म ‘दबंग’ से की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ पदार्पण अभिनेत्री का फ़िल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया।

10-नीतू चंद्रा

पटना में जन्मी नीतू चंद्रा ने अपने बॉलीवुड करिअर की शुरुआत 2005 में आई फिल्म ‘गरम मसाला’ से की थी। इसके अलावे उन्होंने बॉलीवुड फिल्म वन टू थ्री,ओय लक्की लक्की ओय, ट्रैफिक सिग्नल आदि में दमदार अभिनय किया है। उन्होंने भोजपुरी फिल्म ‘देसवा’ को डायरेक्ट किया किया था। बाद में इस फिल्म के हिंदी वर्जन को ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन बिहार’ के नाम से रिलीज़ किया गया।

11-शेखर सुमन

पटना में जन्मे शेखर सुमन प्रसिद्ध बॉलीवुड व टीवी कलाकार हैं। इन्होने अपने बॉलीवुड करिअर की शुरुआत फिल्म ‘उत्सव’ से की थी। इसके अलावे उन्होंने फिल्म नाचे मयूरी,चोर मचाये शोर,संसार आदि में बेहतरीन अभिनय किया है। इनके टीवी शो सिम्पली शेखर,मूवर्स एंड शेकर्स,मेड इन इंडिया आदि दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहे हैं।