दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा सर्दी का पारा, गिरे ओले

by Mahima Bhatnagar
weather

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह की शुरूआत बारिश के साथ हुई। आज सुबह दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश देखने को मिली। वहीं कई इलाकों में ओले गिरे।

इसे भी पढ़ें: आरजेडी ने कांग्रेस को ताकत दिखाने के लिए कसी कमर, तेजस्वी यहां करेंगे अपनी रैली

बढ़ सकता है ठंड का पारा

मिली जानकारी के अनुसार, इस बारिश का असर जल्द दिखाई देने लगेगा। क्योंकि इस बारिश से उत्तर भारत में ठंड वापिस आ सकती है। वहीं उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे भारतीय इलाकों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से देश के कर्इ राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मौसम बिगड़ा रहेगा।

कोहरा करेगा परेशान

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और निचले इलाकों में हुई बारिश के कारण मैदानी इलाकों में कोहरे का प्रकोप देखा जा सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि शुक्रवार को भी हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, शनिवार और रविवार की सुबह घना कोहरा पड़ सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान भी 7 डिग्री के बीच रह सकता है।

इसे भी पढ़ें: सीबीआई मामला: तेजस्वी का अमित शाह पर वार, कही ये बात

मौसम विभाग के मुताबिक, करनाल, कैथल (उत्तर प्रदेश) दादरी, खुर्जा, सहारनपुर, मुरादाबाद, अमरोहा में हवा के साथ हल्की बारिश होगी। वहीं, नोएडा, गाजियाबाद, छपरौला, हापुड़ और दक्षिण दिल्ली के कालकाजी, तुगलकाबाद, संगम विहार और आसपास के इलाकों में आगामी दो घंटों को दौरान फिर बारिश होगी। आसमान में बादल छाए हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: सीबीआई की इतनी फजीहत तो अक्षय कुमार की मूवी में भी नहीं हुई

तेज हवा ने बढ़ाई कंपकंपी

पहले बारिश और उसके बाद तेज हवा। इन दोनों ने लोगों की कांपने पर मजबूर कर दिया। हवा इतनी तेज है कि, लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। क्योंकि इसके कारण तापमान में पहले से ज्यादा गिरावट देखी जा रही है।