14 अगस्त से पहले पाकिस्तान की पीएम पद की गद्दी संभालेंगे इमरान

by Mahima Bhatnagar

नई दिल्ली। पाकिस्तानी क्रिकेटर से राजनेता बनने वाले इमरान खान देश के देश के स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम पद की शपथ लेंगे। इमरान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि, वह छोटी पार्टियों से गठबंधन के लिए लगातार संपर्क कर रही है, ताकि जल्द से जल्द सरकार बना सके।

इसे भी पढ़ें: रांची में बुराड़ी कांड: बिहार के रहने वाले एक परिवार की रहस्यमयी मौत, जांच जारी

आम चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी तहरीक-ए-इंसाफ

आपको बता दें कि, इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ पाकिस्तान में हुए आम चुनाव में बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है। लेकिन अभी उसके पास इतने सांसद नहीं है कि, वो अकले अपने दम पर सत्ता हासिल कर पाए। इसलिए वो छोटी पार्टियों के गठबंधन का इंतजार कर रही है। पार्टी के कुछ लोगों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, हमने अपना होमवर्क पूरा कर लिया है, और इमरान 14 अगस्त से पहले ही पीएम पद की शपथ लेंगे।

इसे भी पढ़ें: बिहार के मेडिकल कॉलेज में घुसा पानी, आईसीयू में तैर रहीं हैं मछलियां

चुनाव के नतीजे

चुनाव के नतीजों के मुताबिक पीटीआई को 115 सीटों पर जीत मिली है और वह जादुई आंकड़े से 22 सीट पीछे है। इसके बाद पीएमएल-एन ने 64 और पीपीपी ने 43 सीटें जीती हैं। पाकिस्तान की नैशनल असेंबली में कुल 342 सीटे हैं, जिनमें से 272 पर सीधे चुनाव होते हैं। कोई भी पार्टी तभी सरकार बना सकती है जब उसके पास 342 में से 172 सीटे हों।

इसे भी पढ़ें: उफान पर यमुना, खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा पानी, अलर्ट जारी