चंद्रयान-2: नासा ने ली विक्रम की लैंडिंग साइट की फोटो, जल्द मिल सकती है इससे जुड़ी खबर

by Mahima Bhatnagar
chandrayaan 2

नई दिल्ली। जिस दिन से चंद्रयान-2 के विक्रम से इसरो का संपर्क टूटा है, तबसे हर कियी के मन में एक ही हलचल चल रही है, कि एक बार दोबार विक्रम से संपर्क हो जाए। जिसके चलते इसरो भी लगातार विक्रम से संपर्क साधने में लगी हुई है। लेकिन अभी तक उसका कोई रिजल्ट दिखाई नहीं दे रहा है। वहीं नासा के मून आर्बिटर ने चांद के उस क्षेत्र की तस्वीर ली। जहां पहुंच चंद्रयान-2 से भारत का संपर्क टूट गया था।

इसे भी पढ़ें: संभलकर निकलें बाहर, आज है दिल्ली एनसीआर में ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल

नासा की रिपोर्ट से ये सच आया सामने

नासा के एक वैज्ञानिक के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा गया है कि, नासा ने चांद के दक्षिणी ध्रूव पर अपने लूनर रिकॉनसेंस ऑर्बिटर की मदद से 17 सितंबर को कई तस्वीरें ली हैं। नासा फिलहाल इन तस्वीरों का विश्लेषण कर रहा है। इसी क्षेत्र में मिशन चंद्रयान-2 के तहत विक्रम लैंडर की साफ्ट लैंडिंग कराने की कोशिश की गई थी, लेकिन विक्रम के लैंड होने से दो किलोमीटर पहले ही इसरो का संपर्क टूट गया था।

इसे भी पढ़ें: इस तरह रहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजनीतिक सफर

आपको बता दें कि, विक्रम से संपर्क करने की संभावना 21 सितंबर तक की है। अगर 21 सितंबर तक संपर्क नहीं हो पाया तो, विक्रम से कभी संपर्क नहीं हो पाएगा। इसके बाद चांद के उस क्षेत्र में अंधेरा हो जाएगा। लूनर रिकॉनसेंस ऑर्बिटर के डिप्टी प्रोजेक्ट साइंटिस्ट जॉन केलर ने बयान के जरिए यह कन्फर्म किया कि ऑर्बिटर के कैमरे ने तस्वीरें ली हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शून्य से शिखर तक का सफर