एक दूजे के हुए सोनम कपूर व आनंद आहूजा

by TrendingNews Desk
सोनम कपूर

बॉलीवुड सुपरस्टार अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंध गई। सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने सिख रीति-रिवाज से मुंबई में शादी की। लाल लहंगे में सोनम काफ़ी खूबसूरत नज़र आ रही थीं। वहीं आनंद आहूजा ने पीच कलर की वेडिंग ड्रेस पहन रखी थी।

यह भी पढ़ें-VIDEO: बेटी ईशा की सगाई पार्टी में नीता अंबानी ने जमकर किया डांस

मंगलवार शाम को मुंबई स्थित होटल लीला पैलेस में रिसेप्शन पार्टी आयोजित की गयी। इसमें बॉलीवुड व राजनीतिक जगत की कई हस्तियों ने शिरकत की। रिसेप्शन की इस पार्टी में अनिल कपूर के भाई बोनी कपूर और उनके परिवार के सदस्यों के अलावा बॉलीवुड हस्तियों में फिल्मकार विधू विनोद चोपड़ा, राजकुमार हिरानी, कंगना रणौत, ऋषि और नीतू कपूर, जावेद अख्तर दिखाई दिए। राजनीतिक हस्तियों में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अपनी पत्नी संग रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे। समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह ने भी सोनम और आनंद की रिसेप्शन पार्टी अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई।


इस ग्रैंड पार्टी में करण जौहर, कंगना रनोट, अक्षय कुमार, करीना कपूर, सैफ, रानी मुखर्जी, शत्रुघ्नर सिन्हाा, जैकी श्रॉफ, रेखा, जावेद अख्तफर, प्रफुल्ल पटेल, इमरान खान व अन्य् स्टार्स ने पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।


सिख रीति-रिवाज से हुई शादी-
ये शादी सि‍ख रीति-रिवाजों से संपन्न हुई। सोनम के आनंद कारज की तस्वीरें सामने आ गई हैं। आनंद कारज हिंदू धर्म के विवाह से बिल्कुल अलग माना जाता है। यह रस्म दिन में होती है। पारंपरिक हिंदू शादि‍यों में लग्न, मुहूर्त, जन्मपत्रियों का मिलाना जरूरी होता है। आनंद कारज में ये रस्में ज्यादा महत्व नहीं रखती हैं। सिख धर्म में जो लोग गुरु पर पूरी आस्थाम रखते हैं, वे आनंद कारज करते हैं। उनके लिये हर दिन पवित्र होता है।


बताते चले कि सोनम के पति आनंद आहूजा दिल्लीे बेस्डे बिजनेसमैन हैं। लंबे समय से सोनम कापूर और आनंद आहूजा रिलेशनशिप में थे। दोनों कई मौकों पर एक साथ देखे जाते थे। मंगलवार को एक भव्य समारोह में दोनों ने शादी की।