कोरोना: भारत में बढ़ती मरीजों की संख्या के बीच गुड न्यूज, इतने लोग हुए ठीक

by Mahima Bhatnagar
corona-patient

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के दिन पर दिन मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस समय जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक 1000 को पार हो चुका है कोरोना मरीजों का आकड़ा। इसी के बीच एक अच्छी खबर भी है खबर है कि, अब तक 100 मरीज इस बीमारी से बिल्कुल ठीक हो गए हैं। जिन्हें घर भेजा जा चुका है।

इसे भी पढ़ें: क्या आगे बढ़ेगा 21 दिनों का लॉकडाउन?

केरल में 19 मरीज हुए ठीक

हेल्थ मिनिस्टरी के जारी आंकड़ों के अनुसार, मरीजों की कुल संख्या में 49 विदेशी भी शामिल हैं। केरल में सबसे ज्यादा 194 कोरोना के मामले सामने आए हैं। यहां 19 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। राज्य में कोरोना के कारण पूरी तरह से लॉकडाउन है।

महाराष्ट्र में अब तक 25 मरीजों को छुट्टी

महाराष्ट्र ऐसा दूसरा राज्य है जहां कोरोना के सबसे ज्यादा मामले पाए गए हैं। यहां अब तक 193 लोग कोरोना पीड़ित हैं। पर खुशी की बात यह भी है कि यहां से ही सबसे ज्यादा 25 मरीज ठीक भी हुए हैं।

इसे भी पढ़ें-कोरोना ने पकड़ी रफ्तार 13 दिन में सामने आए 900 से ज्यादा मामले

हरियाणा में भी लोग हो रहे हैं ठीक

हरियाणा में कोरोना वायरस के 33 केस आए हैं। यहां 17 लोग ठीक हुए हैं। राज्य में इस घातक बीमारी से किसी की मौत की कोई खबर नहीं है।

lockdown

यूपी में 11 मरीज हुए ठीक

उत्तर प्रदेश में कोरोना के 75 मामलों की पुष्टि हुई है। इसमें 11 लोग ठीक हो चुके हैं। यूपी में सबसे ज्यादा मामले नोएडा से सामने आए हैं। यहां 31 लोग कोरोना से पीड़ित हैं।

गुजरात में 2 मरीजों को छुट्टी

गुजरात में कोरोना के 58 मामले की पहचान हुई है। इस बीमारी से राज्य में 5 लोगों की मौत हुई है। इस बीच, राज्य से कुछ अच्छी खबर भी है। सूरत और अहमदाबाद की दो महिला मरीज ने इस बीमारी से लड़कर उसे मात भी दी है। रविवार को सूरत की 21 वर्षीय एक लड़की को अस्पताल से छुट्टी दी गई। लड़की लंदन यात्रा की ट्रैवल हिस्ट्री थी। सूरत के डेप्युटी म्युनिसिपल कमिश्नर (हेल्थ ऐंड हॉस्पिटल) डॉ आशीष नायक ने बताया कि लड़की का तीसरा सैंपल भी निगेटिव आया है। वह 14 दिन में रिकवर हो गई है।

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन: सरकार का बूस्टर डोज, किसान-मजदूर-महिलओं की हसंभव मदद का किया ऐलान

गुजरात की ठीक मरीज बोलीं, डॉक्टर पर भरोसा रखें

अहमदाबाद की ठीक हुई मरीज ने कहा कि शांत रहें, अपने डॉक्टर पर भरोसा करें। मेरे मामले में लक्षण मेरे फिनलैंड से लौटने के 7 दिन बाद शुरू हुआ। मैं अपनी ट्रैवल हिस्ट्री जानती थी और जब मुझे सांस लेने में दिक्कत शुरू हुई तो तुरंत मैंने मेडिकल मदद ली। 34 वर्षीय यह महिला अब कोरोना को मात देकर अस्पताल से छुट्टी पा गई हैं। 10 दिन अस्पताल में रहने के बाद उसके दोनों सैंपल निगेटिव पाए गए थे।