कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र पर इन मुद्दों पर किया फोकस

by Mahima Bhatnagar
rahul gandhi

नई दिल्ली। 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को अपना घोषणापत्र जारी किया। राहुल गांधी ने घोषणापत्र जारी करते हुए ऐलान किया कि, इस चुनाव का मुद्दा सिर्फ किसानों की समस्या, रोजगार और गरीबी है। उनकी पार्टी इसी मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी।

इसे भी पढ़ें: महागठबंधन की लिस्ट हुई जारी, पाटलीपुत्र से मीसा तो मधेपुरा से ये लड़ेंगे चुनाव

‘न्याय पर रहेगा मुख्य फोकस’

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हमारे घोषणापत्र की मुख्य बातें पंजे पर है, जो कि हमारी पार्टी का लोगो भी है। इनमें सबसे अहम न्याय योजना है जिसके तहत देश की 20 फीसदी गरीब जनता को सालाना 72 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें: शत्रुघ्न सिन्हा ने बदला पाला, कांग्रेस में हुए शामिल

राहुल ने कहा कि पांच साल में सीधे तौर पर एक व्यक्ति को 3 लाख 60 हज़ार रुपये की मदद दी जाएगी। इसके लिए राहुल ने “गरीबी पर वार, 72 हजार” का नारा दिया।

युवाओं के लिए बड़ा ऐलान

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने कहा कि हिंदुस्तान के युवाओं को रोजगार खोलने के लिए किसी की परमिशन की जरूरत नहीं। शुरुआती तीन साल के लिए आपको किसी की मदद नहीं चाहिए, आप सीधा अपना रोजगार खोलिए। इसके जरिए हम 10 लाख युवाओं को सीधे ग्राम पंचायत में ही रोजगार देंगे।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस का हाथ थामेंगी बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस, मुंबई से लड़ सकती हैं चुनाव

किसानों के लिए अलग से आएगा बजट

राहुल गांधी ने ऐलान किया कि हम किसानों के लिए अलग से बजट लाएंगे। जैसे रेल के लिए अलग बजट होता था, वैसे ही किसानों के लिए भी अलग से बजट होगा, ताकि उन्हें पता चल सके कि उनके लिए कितना खर्च हो रहा है। राहुल ने कहा कि अगर किसान कर्ज ना चुका पाता है तो वह आपराधिक मुकदमा नहीं बल्कि सिविल मुकदमा के तहत आएगा।