लखनऊ में बहेगी बदलाव की हवा, आज होगी जनसभा

by Mahima Bhatnagar
priyanka gandhi

नई दिल्ली। 2019 लोकसभा चुनाव के दिन जैसे-जैसे पास आ रहे हैं। वैसे-वैसे ही हर राजनीति पार्टी में चुनाव की तैयारी की हलचल तेज होती जा रही है। जिसे देखो वो अपनी तरफ से कोशिश कर रहा है कि, वो जनता के बीच जाकर अपनी बात रख सके। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी जनसभाओं की तैयारी कर चुकी है। आज वो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपना पहला रोड शो करेंगी। प्रियंका के रोड शो से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में एक अलग उत्साह देखा जा रहा है। हर कोई उनके लखनऊ आने का इंतजार कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: आम व्यक्ति के लिए खुल गया मुगल गार्डन, ऐसे करें बुकिंग

इस तरह होगा प्रियंका का स्वागत

प्रियंका गांधी के लखनऊ दौरे की तैयारी पूरी हो चुकी हैं। हर कोई उनके आने की प्रतीक्षा कर रहा है। कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत के लिए कुछ तैयारियां भी कर रखी हैं। लखनऊ में स्थित नेहरू भवन से लेकर सड़कों तक प्रियंका और राहुल के पोस्टर से पटे हुए हैं। लखनऊ की सड़कों पर प्रियंका के स्वागत में नए-नए नारे गड़े गए हैं।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा सर्दी का पारा, गिरे ओले

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी है। प्रियंका के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है।

ये रोड शो करीब 15 किमी. है, प्रियंका के साथ राहुल भी मौजूद होंगे। इस दौरान पूरे रास्ते में कांग्रेस, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के पोस्टर लगे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: आरजेडी ने कांग्रेस को ताकत दिखाने के लिए कसी कमर, तेजस्वी यहां करेंगे अपनी रैली

लखनऊ के नेहरु भवन को भी सजाया गया है, जहां पर प्रियंका के स्वागत की तैयारी है। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी अगले चार दिन इसी दफ्तर में रहेंगी और लोकसभा चुनाव की रणनीति पर काम करेंगी। प्रियंका गांधी यहां पर अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों के नेताओं से मुलाकात करेंगी और आगे की रणनीति बनाएंगी।