86 के हुए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, राहुल गांधी-पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई

by Mahima Bhatnagar

नई दिल्ली। देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का आज 86 वां जन्मदिन है। देश में आर्थिक सुधारों के सूत्रधार मनमोहन का जन्म 26 सितंबर, 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत में हुआ था। उनके जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी और राहुल गांधी ने बधाई दी।

इसे भी पढ़ें: म.प्र रैली: पीएम मोदी ने इस तरह दिया विपक्ष को जवाब

मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। 10 साल के कार्यकाल के दौरान मनमोहन सिंह की चुप्पी पर कई सवाल उठे, लेकिन यही सादगी उनकी सबसे बड़ी विशेषता भी रही।

मनमोहन की अगुवाई में ग्लोबल बना भारत

1991 में जब भारत को दुनिया के बाजार के लिए खोला गया तो मनमोहन सिंह ही देश के वित्त मंत्री थे। देश में आर्थिक क्रांति और ग्लोबलाइजेशन की शुरुआत इन्होंने ही की थी। इसके बाद पीएम रहते हुए मनरेगा की शुरुआत भी एक बड़ा फैसला रहा, मनरेगा के कारण कई गरीब लोगों को रोजगार मिल पाया।

इसे भी पढ़ें: म.प्र में आज बीजेपी फूकेगी बिगुल, जुटेंगे 10 लाख कार्यकर्ता