गांधी परिवार का अमेठी किला ढहने की कगार पर…

by Mahima Bhatnagar
Rahul gandhi

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजों का असर हर तरफ दिखाई दे रहा है। जैसे-जैसे नतीजों का रिजल्ट आ रहा है वैसे-वैसे ही जश्न की जोरदार तैयारी होती दिखाई दे रही हैं। इस समय सबसे ज्यादा जश्न का माहौल बीजेपी दफ्तर में दिखाई दे रहा है।

इसे भी पढ़ें: चुनावी नतीजों को लेकर सिलेब्स का रिएक्शन, सोशल मीडिया पर लगी ट्वीट की कतार

अमेठी की सीट पर गांधी परिवार साफ

उत्तर प्रदेश की जिस सीट पर गांधी परिवार अपना दबदबा कायम रखती थी, 2019 के लोकसभा चुनाव में वही सीट हारती नजर आ रही है। इस सीट पर स्मृति ईरानी और राहुल गांधी के बीच कांटे की टक्कर थी। जिसको लेकर हर कोई चिंता में था। अब वो चिंता की लकीरे साफ होती नजर आ रही हैं।

इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव: आंकड़ों से झूमा बाजार, सेंसेक्स 40 हजार के पार

स्मृति ने राहुल को पछाड़ा

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को कांटे की टक्कर देते हुए पछाड़ दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी में 19 वोटों से पीछे चल रहे हैं। उनकी इस हार से जहां कांग्रेस हैरान है, वहीं बीजेपी में स्मृति ईरानी के जीतने पर खुशी उतनी ही बढ़ गई है। क्योंकि कहा जा रहा था कि, स्मृति इस बार भी अमेठी नहीं जीत पाएगी। लेकिन इसका उल्टा हो गया, और बहू ने जीत हासिल कर ली।

इसे भी पढ़ें: राजनाथ सिंह ने किया बंगाल में सभी 42 सीटें जीतने का दावा