बारिश में पानी-पानी हुई मुंबई, लोकल ट्रेन की रफ्तार पर भी लगा ब्रेक

by Mahima Bhatnagar

मुंबई। मायानगरी मुंबई में हर साल बारिश के मौसम में लोगों का काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। भारी बारिश लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर देती है। यहां तक की लोगों को अपने काम पर जाने के लिए काफी दिक्कत होती है। वहीं दूसरी ओर मुंबई वासियों की जान लोकल ट्रेन की रफ्तार भी धीमी पड़ जाती है।

इसे भी पढ़ें: मैट्रिक बोर्ड: कबाड़ी के पास मिली गायब हुईं की 42 हजार कॉपियां, जांच में जुटी पुलिस

लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त

आज सुबह 5:30 बजे तक मुंबई के कोलाबा में 90 एमएम और सांताक्रूज में 95 एमएम बारिश हुई है। वहीं दूसरी ओर एमजी रोड पर मेट्रो सिनेमा के पास एक पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, और 5 घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया है।

इसे भी पढ़ें: बिहार से जुड़ा मोदी पर हमले की साजिश का तार, गिरफ्तार नक्‍सली से मिला सुराग

आपको बता दें कि, मुंबई में बीती रात काफी बारिश हुई जिसके कारण निचले इलाकों में पानी भर गया। अंधेरी, बांद्रा, सायन, हिंदमाता, दादर सहित कई इलाकों में पानी भरने के कारण ट्रैफिक लगभग रुक गया है। भारी बारिश के चलते हिंदमाता की सड़कें और सायन रेलवे स्टेशन नदी में तब्दील हो गया।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस प्रभारी ने किया बीजेपी सरकार पर हमला, बिहार के लोगों से किया ये वादा

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, मुंबई में भारी के चलते अलर्ट जारी कर दिया है। क्योंकि यहां अब तब सामान्य से अधिक बारिश हुई है। इसके साथ ही मौसम वैज्ञानिको ने कहा है कि, मानसून अगले हफ्ते से धीरे-धीरे आगे बढ़ना शुरू हो जाएगा। जिसके कारण और राज्यों में लोगों को गरमी से राहत मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: तीन महीने बाद इस मामले पर खुली नीतीश सरकार की आंख, दिए जांच के आदेश