शैलजा मर्डर केस: आखिर निखिल ने क्यों उठाया इतना बड़ा कदम!

by Mahima Bhatnagar

नई दिल्ली। दिल्ली की सड़क पर सरेआम हुए कत्ल ने हर तरफ सनसनी मचाई हुई है। हर कोई एक ही सवाल कर रहा है कि एक मेजर ने दूसरे मेजर की पत्नी का कत्ल क्यों किया। ऐसा क्या हुआ की निखिल को शैलजा का कत्ल करना पड़ा। ये कत्ल गुस्से में हुआ या फिर उसने कत्ल करने की साजिश बनाई थी। सवाल तो कई हैं इंतजार है जवाब का।

इसे भी पढ़ें: पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन में डकैतों का हमला, कर्मचारियों को पीट, यात्रियों से की लूटपाट

आपको बता दें कि, शैलजा के कत्ल को लेकर मकसद एक नहीं बल्कि कई हैं, यहीं वजह है कि केस आईने की तरह साफ होते हुए भी साफ नहीं हो पा रहा है।

इसे भी पढ़ें: बिगड़ती बात को संभालने पटना पहुंचेंगे अमित शाह, नीतीश से कर सकते हैं मुलाकात

केस की नहीं सुलझ रही कड़ी

शैलजा मर्डर केस से जुड़ी कई चीजें पुलिस को उलझा रही हैं। जिसके कारण केस और पेचीदा होता जा रहा है। पुलिस की पूछताछ के दौरान मेजर निखिल एक ही बात बार-बार दोहरा रहा है कि, शैलजा और उसकी दोस्ती तीन साल पहले 2015 में फेसबुक पर हुई थी। तब शैलजा ने उसे बताया था कि उसका पति किसी बैंक में काम करता है।

इसे भी पढ़ें: झारखंड में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 6 जवान शहीद, कई घायल

वहीं शैलजा के पति का कहना है कि वो निखिल को कई छह महीने से जानते हैं, इसका मतलब शैलजा ने अमित से अपनी और निखिल की दोस्ती ढाई साल तक छुपाकर रखी।

इसे भी पढ़ें: सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच, बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहला जत्था हुआ रवाना

सबूत कई हैं, लेकिन पुलिस उन सबूतों के बीच फंसती जा रही है। पुलिस अपनी जांच में लगी है और मामले को जल्द से जल्द सुलझाने की कोशिश कर रही है।